फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: निकाय चुनाव को लेकर सपा ने बढ़ाई सक्रियता, पार्टी नेताओं को किया आगाह

Mon, 17 Oct 2022 05:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी ने यूपी में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर अपने नेताओं को निर्देश जारी किया है। नेताओं को सपा सरकार में हुए कार्यों का जनता के बीच प्रचार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी नेताओं को निर्देश दिया गया है कि नाम कटवाने व जोड़वाने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर है। ऐसे में अपने अपने क्षेत्र में मतदाता सूची चेक कर लें।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, निवर्तमान जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों सहित नेताओं को रविवार को निर्देश दिया है। कहा है कि मतदाता सूची में नाम जोड़वाने, कटवाने, संशोधित कराने के लिए 20 सितंबर से 20 अक्तूबर तक बीएलओ घर-घर जा रहे हैं। ऐसे में अपने- अपने क्षेत्र की सूची चेक कर लें। यदि मतदाताओं का नाम कटा है अथवा गलत है तो तत्काल उसे दुरुस्त कराएं।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी बोले- त्योहारों में न पड़े कोई खलल, माहौल खराब करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने कहा : माता-पिता ही नैसर्गिक अभिभावक, नाना-नानी के पास रह रहे बच्चे को पिता को देने का आदेश


उन्होंने सभी नेताओं को निर्देश दिया है कि नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरी तत्परता बरतें। मतदाताओं से जुड़े रहें। मतदाताओं को समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हुए कार्यों की जानकारी दें। साथ ही यह भी बताएं कि भाजपा सरकार ने किस तरह से देश व प्रदेश में जनता के हितों की अनदेखी की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें