फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के आरोपों पर डिप्टी सीएम बोले- अपराधियों को संरक्षण देने वाले लगा रहे ‘ठोको नीति’ का आरोप

Fri, 04 Jan 2019 02:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वाले ही भाजपा सरकार पर ‘ठोको नीति’ का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा सरकार ने उन्हें ही जेल भेजा है जो वास्तव में अपराधी हैं। फर्जी मुठभेड़ में लोगों को सपा सरकार में मारा जाता था। भाजपा सरकार में एक भी फर्जी मुठभेड़ नहीं हुई है। डॉ. शर्मा पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव के आरोपों का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने कहा कि अपराधियों के साथ सपा के नेताओं की सहानुभूति कोई ढकी-छिपी नहीं है। अखिलेश यादव के सरकार में अपराधी बेखौफ घूमते थे। सपा के लोग थानों में बैठकर राजनीति करते थे। पुलिस के लोगों का पार्टी कार्यकर्ताओं की तरह उपयोग करते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट निर्देश है कि अपराधों व अपराधियों की अनदेखी न हो। सरकार की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप है।

उन्होंने कहा कि तमाम अपराधियों ने जमानत लेने से इन्कार कर दिया अथवा जमानत रद्द कराकर जेल चले गए। कई तो उत्तर प्रदेश की सीमाओं से रातोंरात दूसरे राज्यों में भाग गए हैं। सरकार की निष्पक्षता का सबसे बड़ा प्रमाण यही है कि कुछ स्थानों पर शिकायत मिलने पर भाजपा के लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई की गई। डॉ. शर्मा ने कहा कि गोवध के मामलों में फर्जी मुकदमा दर्ज करने के अखिलेश के आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा था अखिलेश यादव ने

अखिलेश यादव ने रविवार को उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘ठोको नीति’ पर चल रहे हैं। पुलिस अधिकारी इस नीति की आड़ में अपनी कुर्सी बचा रहे हैं। जैसे ही उन्हें तबादले की आशंका सताती है तो एनकाउंटर कर देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें