कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग को देश के इनलैंड फिशरीज में प्रथम स्थान मिला है। 21 नवंबर को अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में राज्य को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
लोकभवन मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता में यह जानकारी कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) व निषाद पार्टी प्रमुख डॉ. संजय कुमार निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि विभाग मछली उत्पादन व मछुआरों के विकास के लिए काफी काम कर रहा है।
लोकसभा चुनाव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की 34 पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी।