फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डेंगू मरीजों को अब नहीं पड़ेगी भटकने की जरूरत, आसानी से मिलेगी प्लाज्मा व प्लेट्लेट्स की सुविधा

Thu, 29 Aug 2024 05:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में मरीजों को अब प्लाज्मा व प्लेटलेट्स के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे डेंगू के मरीजों को नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू, लीवर व आग से जले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, अभी तक जिले में प्लेटलेट्स व प्लाज्मा की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में इसके लिए मरीजों को गोंडा, बहराइच या लखनऊ तक दौड़ लगानी पड़ती थी। इसमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। 

विज्ञापन


संयुक्त जिला अस्पताल में 30 अगस्त से शुरू हो रहे ब्लड सेपरेशन यूनिट से मरीजों को प्लाज्मा व प्लेटलेट्स की सुविधा यहीं पर मिल सकेगी। संयुक्त जिला अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक की 600 यूनिट ब्लड की क्षमता है। यहां पर वर्तमान में महज 30 यूनिट ब्लड की उपलब्धता का दावा किया जा रहा है। अब यहां पर ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरू होने जा रही है।

ये भी पढ़ें - बहराइच: पकड़ा गया एक और भेड़िया, नदी के किनारे वन विभाग ने किया कैद, अभी दो नरभक्षी भेड़िए मिलने बाकी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिस्टम को नचा रहे खूनी भेड़िये... स्पेशल टास्क फोर्स, ड्रोन-ट्रैप कमरे भी असहाय; ये है हमले बढ़ने की वजह
विज्ञापन


डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स की आवश्यकता होती है जबकि लीवर व आग से जलने वाले मरीजों को प्लाज्मा की जरूरत होती है। इस यूनिट के बनने से यह सुविधा यहां पर लोगों को मिल सकेगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राज कुमार ने बताया कि इससे मरीजों की समस्या काफी हद तक दूर होगी।

अभी तक मिलता है सिर्फ होल ब्लड
ब्लड बैंक में अभी तक सिर्फ होल ब्लड मिलता है। थैलीसीमिया के मरीजों को निशुल्क रक्त देने की व्यवस्था है साथ ही डोनर उपलब्ध होने पर ही रक्त दिए जाने का नियम है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें