फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अर्जुन पासी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, पूछा- अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई?

Thu, 29 Aug 2024 05:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राहुल गांधी ने अर्जुन पासी के मुद्दे पर सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 
विज्ञापन
दीपक कुमार को राहुल गांधी का पत्र सौंपते कांग्रेसी नेता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को अर्जुन पासी के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर पत्र लिखा है। इस पत्र को लेकर अमेठी सांसद केएल शर्मा, पार्टी के वरिष्ठ  नेता प्रमोद तिवारी और अराधना मिश्रा ने सीएम से मुलाकात की। प्रदेश प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने बताया कि नेताओं ने सीएम ऑफिस पहुंचकर यह पत्र अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार को सौंपा। 

विज्ञापन




मालूम हो कि रायबरेली के सलोन इलाके में 11 अगस्त को अर्जुन पासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले के मुख्य आरोपी विशाल सिंह को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। राहुल गांधी बीते दिनों अर्जुन पासी के घर भी पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि 2 सप्ताह बीत जाने के बावजूद गिरफ़्तारी न होने से पीड़ित दलित समाज में भय व्याप्त है। बीते दिनों पीड़ित परिवार से मिलने के बाद जिले डीएम और एसपी से भी  राहुल ने मुलाकात की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें