फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फ्लैट में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। रायबरेली रोड स्थित बीसीसी हाइट्स के निवासियों ने शुक्रवार को फ्लैट में स्मार्ट मीटर लगाने की मांग को लेकर एसडीओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मीटर लगाने के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूली जा रही है।
विज्ञापन

बीसीसी हाइट्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष किरण सिंह ने बताया कि सोसाइटी में करीब 850 फ्लैट हैं। इनमें 1328 वर्गफीट के थ्री बीएचके फ्लैट भी हैं। आरोप है कि बिजली मीटरों के लिए 8408 रुपये, 18,236 रुपये और 18,408 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। इस संबंध में 26 फरवरी को एसडीओ से शिकायत की थी, मगर कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, 11 केवी काकोरी खंड के एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि बीबीसी हाइट्स के फ्लैट में ऐसे मीटर लगाए जा रहे हैं, जो विभागीय व जनरेटर से जलने वाली बिजली की गणना करते हैं। मेंटेनेंस और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर एजेंसी बदलेगी।

प्रदर्शन करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें