फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के लिए सिर्फ डाक से डिमांड लेगा एलडीए, यहां से डाउनलोड करें फॉर्म

Tue, 21 Nov 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलडीए के प्रधानमंत्री आवास पाने के लिए चल रहे डिमांड सर्वे में आवेदन करने गए लोगों को वापस कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि लाभार्थियों को खुद आने की कोई आवश्यकता नहीं है। लाभार्थी डाक से अपने डिमांड आवेदन भेज दें। इनको एलडीए अपनी प्रक्रिया में शामिल कर लेगा।
विज्ञापन


एलडीए वीसी प्रभु एन सिंह का कहना है कि एलडीए तक लोगों के आने की परेशानी और बिना वजह भीड़ जुटने से रोकने के लिए हमने यह पहल की है। लोग तय फॉर्मेट में नाम और पता सहित जानकारी, डूडा का पंजीकरण संख्या और अपनी जरूरत की लोकेशन बता सकते हैं।

अगर डूडा का पंजीकरण उनके पास नहीं है, तब भी लोग अपनी डिमांड बता सकते हैं। उनकी डिमांड पर सत्यापन के लिए डूडा कार्यालय को उनका आवेदन भेज दिया जाएगा। इसके लिए लोग खुद न आकर डाक से भेज दें। एक विशेष सेल प्रधानमंत्री आवास के लिए बनी हुई है। उनका डाक से आया डिमांड आवेदन सेल के पास पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


इस फॉर्म को भरकर भेज सकते हैं-


 
विज्ञापन

इस नंबर पर लें जानकारी

प्रतीकात्मक फोटो
प्रधानमंत्री आवास के लिए एलडीए में डिमांड 10 दिसंबर तक भेजनी है। इसके लिए जरूरत होने पर सूचना 1800 1800 5000 पर फोन करके भी ली जा सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि फार्म का टाइप होना ही जरूरी नहीं है। हाथ से लिखकर भी डिमांड आवेदन किया जा सकता है।

वेबसाइट पर अभी फार्म मौजूद नहीं
लोगों को फार्म किस तरह का है? इसको लेकर भी परेशानी हो रही है। अलीगंज निवासी अमित वर्मा ने बताया कि अभी तक वेबसाइट पर एलडीए ने डिमांड सर्वे का फार्म तक नहीं डाला है। ऐसे में कैसे पता चलेगा कि क्या-क्या सूचना देनी है?

अगर फार्म एलडीए वेबसाइट पर डाल दे तो उसका प्रिंटआउट निकलवाकर आवेदन किया जा सकता है। अमित वर्मा ने एलडीए अधिकारियों से इसके लिए मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें