एलडीए के प्रधानमंत्री आवास पाने के लिए चल रहे डिमांड सर्वे में आवेदन करने गए लोगों को वापस कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि लाभार्थियों को खुद आने की कोई आवश्यकता नहीं है। लाभार्थी डाक से अपने डिमांड आवेदन भेज दें। इनको एलडीए अपनी प्रक्रिया में शामिल कर लेगा।
एलडीए वीसी प्रभु एन सिंह का कहना है कि एलडीए तक लोगों के आने की परेशानी और बिना वजह भीड़ जुटने से रोकने के लिए हमने यह पहल की है। लोग तय फॉर्मेट में नाम और पता सहित जानकारी, डूडा का पंजीकरण संख्या और अपनी जरूरत की लोकेशन बता सकते हैं।
अगर डूडा का पंजीकरण उनके पास नहीं है, तब भी लोग अपनी डिमांड बता सकते हैं। उनकी डिमांड पर सत्यापन के लिए डूडा कार्यालय को उनका आवेदन भेज दिया जाएगा। इसके लिए लोग खुद न आकर डाक से भेज दें। एक विशेष सेल प्रधानमंत्री आवास के लिए बनी हुई है। उनका डाक से आया डिमांड आवेदन सेल के पास पहुंच जाएगा।
इस फॉर्म को भरकर भेज सकते हैं-