फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ज्ञापन सौंपकर की अग्नि सुरक्षा की मांग

विज्ञापन
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने ​दिया ज्ञापन।
विज्ञापन
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को ज्ञापन सौंपकर अलीगंज अग्निकांड जैसी घटनाओं को लेकर उचित सुरक्षा की मांग की है। गीता गुप्ता ने कहा कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों के प्रति लंबे समय से चली आ रही लापरवाही और निगरानी व्यवस्था की कमियों का नतीजा है। ऐसे में संबंधित विभागों, नगर निगम, एलडीए व अन्य जिम्मेदार संस्थाओं को प्रभावी निरीक्षण एवं सुरक्षा मानकों का अनुपालन करना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में कहा कि अग्निकांड के बाद व्यापारी विभिन्न समस्याओं एवं चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। मांग की कि व्यापारियों कम से 10 दिन का समय देना चाहिए, ताकि वे फायर सेफ्टी उपकरण स्थापित कर सकें। इस दौरान संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी विष्णु शंकर तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी भुवनेश पांडेय, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें