फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 90 फीसदी से ज्यादा सैंपल में डेल्टा वैरिएंट, लगातार कराई जा रही है जीनोम सिक्वेंसिंग 

Sat, 24 Jul 2021 10:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश में मई से लेकर अब तक 90 फीसदी से ज्यादा कोविड सैंपल में डेल्टा वैरिएंट मिला है। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को दी।
विज्ञापन
कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मई से लेकर अब तक 90 फीसदी से ज्यादा कोविड सैंपल में डेल्टा वैरिएंट मिला है। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को दी। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की आरटीपीसीआर जांच के साथ ही जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जा रही है। मगर अभी तक कोई नया वैरिएंट नहीं मिला है। 

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने बताया कि बीते 24 घंटे में 2,55,147 सैंपल में एक लाख 34 हजार की जांच आरटीपीसीआर के जरिए की गई है। इन सैंपल में करीब 10 फीसदी जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा गया है। मई, जून और 15 जुलाई तक के सैंपल में 90 फीसदी से ज्यादा डेल्टा वैरिएंट मिले हैं। जीनोम सिक्वेसिंग का कार्य केजीएमयू, सीडीआरआई और बीएचयू वाराणसी में चल रहा है।

हर शनिवार को बच्चों का टीकाकरण
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कोविड टीकाकरण के साथ हर शनिवार को बच्चों का पोलियो, बीसीसी आदि का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। इसी तरह बुधवार को भी केंद्रों पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें