फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिलीवरी बॉय व वैन चालक से लूट, विरोध पर पीटा

Sun, 27 Oct 2024 09:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोहां। प्राइवेट कंपनी के डिलीवर बॉय व चालक से असलहे के बल पर बाइक सवार दो बदमाश 72 हजार रुपये लूट ले गए। विरोध पर बदमाशों ने वैन चालक को पीट दिया। पीड़ित ने लूट का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आलमबाग के जेल रोड निवासी श्रवण कुमार रूरल कॉमर्शियल प्रालि. में काम करते हैं। उनके मुताबिक शनिवार देर शाम डिलवरी वैन चालक बंथरा के लतीफनगर निवासी चंद्रकुमार के साथ सामान डिलिवरी करने कुशमौरा गांव जा रहे थे। जंगल-मंगल तिराहे से कुशमौरा के लिए मुड़े, तभी दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने वैन को ओवरटेक कर रोक लिया। एक ने चालक पर असलहा तान दिया। विरोध पर उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे श्रवण से बैग लूट ले गए। बैग में 72 हजार रुपये रखे थे। निगोहां और मोहनलालगंज पुलिस पुलिस ने आसपास बदमाशों को तलाशा पर, कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि लूट का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें