फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने बरामद की आमिर की कार : स्पेशल टीम ओसामा व मूलचंद लाला को लेकर लखनऊ पहुंची

Thu, 30 Sep 2021 11:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एटीएस ने आलमबाग मवैया स्थित प्रेमवती नगर निवासी मो. आमिर को गिरफ्तार किया था। उसके आतंकी संगठन से संपर्क बताये गये थे। आमिर को दिल्ली की स्पेशल सेल से मिले इनपुट पर उसे दबोचा गया था।
विज्ञापन
आमिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएसआई व अंडरवर्ल्ड गठजोड़ से जुड़कर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार आमिर पर सुरक्षा एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार को दिल्ली स्पेशल पुलिस की टीम लखनऊ उसके घर गई। वहां करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ करने के बाद संदिग्ध कार को अपने कब्जे में लेकर साथ चली गई। टीम केसाथ इस मामले में दिल्ली से गिरफ्तार दो आरोपी ओसामा व मूलचंद लाला भी थे। दिल्ली स्पेशल पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


एटीएस ने आलमबाग मवैया स्थित प्रेमवती नगर निवासी मो. आमिर को गिरफ्तार किया था। उसके आतंकी संगठन से संपर्क बताये गये थे। आमिर को दिल्ली की स्पेशल सेल से मिले इनपुट पर उसे दबोचा गया था। उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने की बात कही गई थी। आमिर के कई ई-मेल कोड के तौर पर थे। जिसे डीकोड करने के लिये फोरेंसिक विशेषज्ञ लगातार प्रयास कर रहे हैं। वहीं एटीएस टीम को आमिर के मोबाइल की कॉल डिटेल व दोस्तों से कुछ और अतिरिक्त जानकारी मिली थी। जिस पर एटीएस की एक टीम ने दो दिन पहले जेल जाकर उससे पूछताछ की है। आमिर को कुछ फोटो दिखाई गई है। वहीं उसके ई-मेल के बारे में जानकारी हासिल की गई। लेकिन टीम को कोई खास जानकारी नहीं मिली। उससे हथियारों व विस्फोटक बनाने के बारे मे भी पूछताछ की गई थी।

दिल्ली पुलिस ने कई जगह दी दबिश
इस मामले में दिल्ली स्पेशल पुलिस की टीम ने दो आरोपियों ओसामा व मूलचंद लाला को गिरफ्तार किया था। जिसकी कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद दिल्ली स्पेशल पुलिस टीम दोनों को लेकर लखनऊ पहुंची। बुधवार दोपहर करीब एक बजे स्पेशल पुलिस टीम और आलमबाग थाने की पुलिस टीम  आमिर के घर मवैया स्थित प्रेमवती नगर गई। जहां करीब दो घंटे तक घर की पड़ताल की। वहीं परिवारीजनों से पूछताछ किया गया। इसके बाद आमिर के घर में खड़ी एक कार के बारे में जानकारी हासिल की। फिर उसे अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि इसकी कार का आतंकी गतिविधियों में प्रयोग किया जाता था। इसी से विस्फोटक मंगाये गये थे।
विज्ञापन


आमिर केघर आईईडी डिलीवर करने का आरोप
दिल्ली स्पेशल पुलिस की टीम ने दो आरोपियों ओसामा व मूलचंद लाला से पूछताछ के बाद उसे बुधवार को लखनऊ लेकर पहुंची। इसकेबाद कई स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम के मुताबिक आमिर के परिवारीजनों से हुमैदुर के मूवमेंट के बारे में जानकारी हासिल। उस पर आमिर केघर विस्फोटक डिलीवर करने का आरोप है। इस काम के लिए कार का प्रयोग किया गया था। जो स्पेशल टीम ने आमिर के घर से बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें