फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूल बसों में मिलीं खामियां, तत्काल सुधार करने के निर्देश

विज्ञापन
बसों के कागजात जांचते अ​धिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने बुधवार को मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत अभियान चलाया। विभागीय टीम ने सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल और जीडी गोयनका स्कूल की 56 बसों की जांच की। इस दौरान कुछ वाहनों में दस्तावेज और सुरक्षा उपकरणों से जुड़ी खामियां मिलीं, जिन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय ने बताया कि सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की 22 बसों की जांच में सभी वाहनों में परिचारिका की व्यवस्था मिली। स्कूल प्रबंधन ने 33 परिचारिकाओं की सूची भी उपलब्ध कराई। टीम ने परिचारिकाओं से बातचीत कर बच्चों के चढ़ने-उतरने और अभिभावकों को सौंपने की प्रक्रिया की जानकारी ली।
वहीं, जीडी गोयनका स्कूल की 34 बसों की जांच में कुछ वाहनों का टैक्स और बीमा समाप्त मिला। इस पर संबंधित दस्तावेज तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। यूपी 25 सीटी-0445 में इमरजेंसी गेट खोलने में परेशानी और पैनिक बटन खराब मिला। अधिकारियों ने संभागीय और उप संभागीय परिवहन कार्यालयों का भी निरीक्षण किया।

बसों के कागजात जांचते अधिकारी।

बसों के कागजात जांचते अधिकारी।

बसों के कागजात जांचते अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें