रक्षा मंत्री ने कहा कि कल अटल जी की आयु के 100वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। पूरे देश में जन्मशताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। दुनिया के कई देशों में रहने वाले भारतीय भी अपने देश में अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष को मना रहे हैं। पूरा विश्व-देश उनके कृतित्व व व्यक्तित्व से प्रभावित रहा, लेकिन लखनऊ वाले अपेक्षाकृत अधिक परिचित हैं।
सुबह जगने की बजाय अब सुबह तक जग रहे हैं लोग
रक्षा मंत्री ने डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य परिकल्पना पर भी चर्चा की। बोले-बदलती दुनिया के साथ खानपान, रहन-सहन में बदलाव हो रहा है। अब सुबह से जगने की बजाय लोग सुबह तक जग रहे हैं। पहले जलपान-भोजन अलग होते थे, लेकिन अब ब्रेकफॉस्ट व लंच मिलकर 'ब्रंच' हो गया। जैसे-जैसे समय व संस्कृति बदल रही है, वैसे-वैसे खानपान पर भी असर पड़ रहा है। यह बदलाव स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल रहे हैं। बीमारियों को चुनौती के रूप में स्वीकार कर केंद्र व राज्य सरकारों ने प्रभावी कदम उठाए गए हैं। अन्य देश भी स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत के कार्यों की सराहना कर रहे हैं।