फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल-प्रियंका पर भड़के आकाश आनंद: बोले- हमारी नीली क्रांति को फैशन शो बना दिया; केजरीवाल पर भी साधा निशाना

Tue, 24 Dec 2024 01:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मायवती के भतीजे आकाश आनंद ने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी ने हमारी नीली क्रांति को फैशन शो बना दिया। उन्होंने केजरीवाल पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भीमराव आंबेडकर पर दिए बयान को लेकर बसपा में आक्रोश है। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बसपा कार्यकर्ता प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे एवं पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद का बयान सामने आया है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह सहित राहुल और प्रियंका गांधी को निशाने पर लिया। साथ ही आप संयोजक केजरीवाल पर भी निशाना साधा। 

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी भगवान ही हैं

आकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि करोड़ों शोषितों, वंचितों और गरीबों के लिए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी भगवान ही हैं। लेकिन वोटों के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करना आज कल एक फैशन हो गया है।

केजरीवाल ने बाबा साहेब की छवि के साथ छेड़छाड़ की

उन्होंने आगे लिखा कि पहले देश के गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में उनका अपमान किया। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हमारी नीली क्रांति को फैशन शो बनाया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने बाबा साहेब की छवि के साथ छेड़छाड़ की।

विज्ञापन

बसपा का मिशन जारी रहेगा

आकाश आनंद ने आगे लिखा कि देश के दलित, शोषित, वंचित और उपेक्षितों के आत्म-सम्मान के लिए बसपा का मिशन जारी रहेगा। लिखा कि गृहमंत्री अमित शाह को पश्चाताप करना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें