फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 742 करोड़ रुपये से चमकेगा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, लखनऊ में 90 करोड़ रुपये से होंगे ये काम

Sun, 23 Jul 2023 10:19 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रक्षा क्षेत्र में निवेश के प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए चित्रकूट, झांसी, लखनऊ, कानपुर और अलीगढ़ नोड में चारदीवारी, सड़क, बिजली, पानी, पुलिस व फायर स्टेशन के साथ कई विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए सभी नोड्स को विकसित करने के लिए 742 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिफेंस कॉरिडोर के सभी नोड्स को और अधिक विकसित करने के लिए प्रस्तावित 742 करोड़ रुपये की राशि औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए स्वीकृत कर दी है। इस धन से होने वाले विकास कार्यों के बाद इन कॉरिडोर में ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, विमान, आधुनिक हथियार व ब्रह्मोस मिसाइलों के निर्माण को गति मिलेगी और लोगों को रोजगार भी।

विज्ञापन


रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए कई विश्वस्तरीय कंपनियों ने प्रस्ताव दिए हैं। इन्हें धरातल पर उतारने के लिए उप्र. एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के प्रस्ताव के तहत 742 करोड़ से चित्रकूट, झांसी, लखनऊ, कानपुर और अलीगढ़ नोड में चारदीवारी, सड़क, बिजली, पानी, पुलिस व फायर स्टेशन के साथ कई विकास कार्य कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - जाति के हक का मुद्दा उठाकर अपनी सियासत मजबूत कर रहे राजभर-निषाद, लोकसभा चुनाव बना अग्निपरीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बीजेपी की रणनीति: यूपी में 2019 में हारी हुई 14 सीटों के लिए बनेगा विशेष प्लान, सभी 80 सीटें जीतने की कोशिश


इसके लिए सबसे ज्यादा 250 करोड़ रुपये झांसी व 125 करोड़ चित्रकूट नोड में खर्च होंगे। 90 करोड़ लखनऊ, 30 करोड़ अलीगढ़ और 18 करोड़ कानपुर नोड में खर्च होंगे। शेष राशि का इस्तेमाल लखनऊ, कानपुर व अलीगढ़ में जमीन खरीदने व अवस्थापना संबंधी कार्यों में किया जाएगा।

90 करोड़ से लखनऊ में होंगे ये काम
चारदीवारी निर्माण - 6.10 करोड़
प्रकाश व्यवस्था - 5.20 करोड़
ग्राम भटगांव में जल आपूर्ति, निकासी व एसटीपी - 52 करोड़
पुलिस व फायर स्टेशन निर्माण - 23.90 करोड़
तीन गेटों के लिए - 1.50 करोड़

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें