फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो नए साल पर होगा लाखों का मूड खराब!

Sun, 21 Dec 2014 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाह बकाएदार केबल ऑपरेटरों की गलती से एक लाख केबल उपभोक्ताओं का नए साल का मजा किरकिरा हो सकता है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के तहत आलमबाग से लेकर विकास नगर तक केबल टीवी प्रसारण से जुड़े आठ ऑपरेटरों को अल्टीमेटम दिया गया है कि 30 दिसंबर तक बकाया कर राशि का भुगतान न किए जाने पर 31 दिसंबर से उनका केबल प्रसारण बंद करा दिया जाएगा।

मालूम हो कि जिला मनोरंजन कर विभाग तीन माह में पांच बार नोटिस जारी करते हुए कई डिफाल्टर केबल ऑपरेटरों को बकाया जमा कराने की मोहलत बढ़ा चुका है।

इसके बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में संचालित करीब एक दर्जन केबल ऑपरेटरों ने बकाया टैक्स राशि जमा नहीं कराई है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभारी मनोरंजन कर व एडीएम ट्रांसगोमती ने डिफाल्टर केबल ऑपरेटरों को अंतिम चेतावनी के बतौर 30 दिसंबर तक बकाया टैक्स जमा कराने की मोहलत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ट्रांस गोमती ने बताया कि तय तिथि तक बकाया टैक्स राशि जमा न कराने वाले केबल ऑपरेटरों का केबल टीवी प्रसारण 31 दिसंबर सुबह से बंद कराने की कड़ी कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें