फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लल्लू पर मानहानि का मामला : ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दर्ज कराया बयान

Tue, 28 Sep 2021 01:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रेस वार्ता में ऊर्जा मंत्री पर दाऊद इब्राहिम और इकबाल मिर्ची की कंपनी को बिजली विभाग के करोड़ों रुपये देने के झूठे आरोपों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर मानहानि मुकदमे में श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन
श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेस वार्ता में ऊर्जा मंत्री पर दाऊद इब्राहिम और इकबाल मिर्ची की कंपनी को बिजली विभाग के करोड़ों रुपये देने के झूठे आरोपों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर मानहानि मुकदमे में श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को बयान दर्ज कराया। एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार रॉय ने मंत्री से जिरह के लिए चार अक्तूबर की तारीख तय की है। 

विज्ञापन


कोर्ट में श्रीकांत शर्मा ने बयान दर्ज कराकर कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रेस वार्ता में उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए थे। लल्लू ने कहा था कि कुछ सौ रुपये बकाया होने पर गरीब जनता की बिजली कटवा देने वाले मंत्री बिजली विभाग के खजाने से हजारों करोड़ रुपये देशद्रोही दाऊद इब्राहिम और इकबाल मिर्ची से जुड़ी कंपनियों को देते हैं। शर्मा ने कहा कि लल्लू के लगाए आरोपों की जांच होनी चाहिए। 

उधर, लल्लू ने प्रेस वार्ता में कहा था कि इस तथ्य की जांच की जाए कि सितंबर व अक्तूबर 2017 में ऊर्जा मंत्री किस उद्देश्य दुबई गए थे और किन लोगों से मुलाकात की थी। यह दौरा उसी समय का है, जब डीएचएफएल का पैसा सनब्लिंक कंपनी को जा रहा था। ऊर्जा मंत्री 10 दिन की इस आधिकारिक यात्रा का उद्देश्य बताएं। शर्मा ने बयान में कहा कि लल्लू के इस बयान को समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इससे उनकी छवि धूमिल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें