लखनऊ। राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल के तहत सोमवार को पुराना टेंपो स्टैंड इकाई का गठन हुआ। चुनाव अधिकारी विशाल कोहली, सौरभ शर्मा, संदीप कुमार ने नामांकन पत्रों की जांच व वापसी के बाद दीपक कुमार सहगल को अध्यक्ष और जसवीर सिंह को वरिष्ठ महामंत्री घोषित किया।
लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री व चुनाव प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि कार्यवाहक वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिनहाज अहमद, वरिष्ठ महामंत्री जसवीर सिंह इरोज, महामंत्री सिद्धार्थ सिंह, मंत्री ऋषि जैन, प्रांशुल तिवारी, संजय कुमार गुप्ता, सुनील कुमार कृष्णानी, संगठन मंत्री कुलदीप तलवार, कोषाध्यक्ष अशोक रुपेजा को घोषित किया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष अनूप द्धिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीशू अरोडा, नीरज चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष नीलेश नागपाल, संध्या सिक्का, दीपक तलवार को बनाया गया है।