लखनऊ। सीबीएसई 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो गई है। इस बार प्राप्त अंकों का ब्योरा सीबीएसई के पोर्टल पर अपलोड करते समय कॉलेजों को विशेष ध्यान रखना होगा। जरा सी लापरवाही से छात्रों का नुकसान हो सकता है। इसे लेकर सीबीएसई ने सख्त गाइडलाइन जारी की है।
सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर डॉ. जावेद आलम ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं अभी कुछ कॉलेजों में शुरू हुई हैं। कॉलेजों के पास परीक्षा कराने का 14 फरवरी तक समय है। ऐसे में छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई पोर्टल पर अंकों की अपलोडिंग में ध्यान रखना होगा। एक बार फाइल होने के बाद दोबारा संशोधन नहीं हो सकेगा। इससे छात्रों को होने वाले नुकसान के लिए कॉलेज ही जिम्मेदार होंगे।