अमौसी एयरपोर्ट के निजीकरण पर फैसला सोमवार को होगा। एयरपोर्ट के लिए छह कंपनियों ने आवेदन किया है। इसमें अडानी, जीएमआर, एएमपी, आटोस्ट्रेड, पीएनसी व आई-इन्वेस्टमेंट शामिल हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने अमौसी एयरपोर्ट सहित अहमदाबाद, जयपुर, गुवाहाटी, त्रिवेंद्रम, मंगलुरु एयरपोर्ट को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय लिया था।
एयरपोर्ट के निजीकरण के बाद काफी परिवर्तन की उम्मीदें हैं। मसलन, निर्माण कार्यों में गति आएगी। वहीं पार्किंग व खानपान में महंगाई की आशंका भी जताई जा रही है। लेकिन यात्री सुविधाएं बेहतर हो जाएंगी, इसमें कोई दो राय नहीं है।