हर साल की तरह इस साल भी आम लोगों को राजभवन के उद्यान में रंग-बिरंगे फूलों का दीदार कराने का फैसला किया गया है।
इसके लिए राज्यपाल राम नाईक ने आम लोगों के लिए राजभवन के उद्यान को 25 फरवरी से 11 मार्च तक खोले जाने की अनुमति दे दी है।
प्रतिदिन दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5 बजे तक राजभवन के उद्यान जनता के लिए खोले जाएंगे।
अलबत्ता सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आम लोगों को राजभवन द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। पहचान पत्र दिखाने पर ही आगंतुकों को राजभवन के गेट संख्या-3 से प्रवेश दिया जाएगा।