फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस कमिश्नर को जान से मारने की धमकी, पुलिस विभाग में हड़कंप मचा

Mon, 21 Dec 2020 12:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर को एक अनजान कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले की जानकारी पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच डीसीपी साउथ को सौंप दी है।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर कॉल आई जिससे पुलिस विभाग भी सकते में आ गया। मामले की सूचना मुख्यालय पर सभी जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई। सर्विलांस सेल को नंबर की लोकेशन दिल्ली मिली है। पुलिस टीम धमकी देने वालों की डिटेल निकालने में जुट गई है।
विज्ञापन


शासन स्तर से मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं जिसके तहत जांच की जिम्मेदारी डीसीपी साउथ को दी गई है।

वहीं, पुलिस कमिश्नर आवास और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर आने जाने वाले की जांच पड़ताल की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें