फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से हेडकास्टेबल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज कोतवाली के नेवलखेड़ा गांव के पास तेज रफ्त फ्अज्ञात कन्टेनर की टक्कर से बाइक से ड्यूटी पर जा रहे आरपीएफ के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गऊदीन शुक्ला के मुताबिक, अमौसी सरोजनीनगर के रहने वाले विजय कुमार सिंह (59) आरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर रायबरेली के बछरावां रेलवे स्टेशन पर बनी चौकी पर तैनात थे। वह एक दिन की छुट्टी पर घर आए थे। मंगलवार शाम ड्यूटी ज्वॉइन करने विजय कुमार अपनी बाइक से बनी-मोहनलालगंज मार्ग होते हुए बछरावां जा रहे थे।
विज्ञापन

वो जैसे ही मोहनलालगंज के नेवलखेड़ा गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात कन्टेनर के चालक बाइक में टक्कर मारने के बाद उन्हें रौदते हुये मौके से भाग निकला। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवारीजन सीएचसी पहुंचे। मृतक के परिवार में पत्नी नेमा सिंह व एक बेटा अखिलेन्द्र प्रताप सिहं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें