कैंट थाना क्षेत्र के अर्जुनगंज इलाके में फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट के दौरान सब्जी विक्रेता ओमप्रकाश (70) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने चार लोगों को सोमवार देर रात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक कैंट मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार को अर्जुनगंज निवासी चूड़ी विक्रेता नफीस से उन्हीं के मोहल्ले के सब्जी विक्रेता ओमप्रकाश से सब्जी की दुकान लगाने को लेकर विवाद हुआ था। रविवार रात दोनों जब दुकान बंद कर घर पहुंचे तो आपस में गाली-गलौज शुरू हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में लाठियों से मारपीट शुरू हो गई। पिटाई के दौरान ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पुलिस ने अर्जुनगंज एसबीआई बैंक के सामने से चारों आरोपियों मो. आजम, मो. आलम, मो. नफीस और मो. अल्ताब को गिरफ्फ्तार कर जेल भेज दिया है।