मड़ियांव में रहने वाली इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से फिजियोथेरेपिस्ट का कोर्स कर रही छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह केशवनगर निवासी सहेली के घर नोट्स लेने गई थी। पुलिस का कहना है कि छात्रा को मासिक धर्म में अत्यधिक रक्तस्त्राव की समस्या थी। सहेली के घर उसे काफी ज्यादा ब्लीडिंग हुई, जिससे मौत हो गई।
परिजनों ने किसी तरह का शक नहीं जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक छात्रा के पिता एलआईसी में एजेंट हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है जबकि एक भाई है जो पढ़ाई कर रहा है। वह सोमवार सुबह घर के पास ही अपनी सहेली से मिलने गई थी।
काफी देर तक छात्रा वापस नहीं आई तो उसकी बहन ने कॉल किया। इस पर छात्रा ने कुछ देर बाद आने को कहा। हालांकि, शाम तक वह घर नहीं लौटी। पुलिस का कहना है कि शाम करीब सात बजे छात्रा की सहेली ने उसकी बहन को कॉल कर छात्रा की हालत बहुत खराब होने की बात बताई। कहा, उसे काफी ब्लीडिंग हो रही है।