फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंजिश में बीबीए छात्र पर जानलेवा हमला

Wed, 28 May 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रंजिश में बीबीए छात्र पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
लखनऊ। कन्नौज के शेखाना निवासी बीबीए छात्र सकलैन अहमद पर दबंगों ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को छात्र के पिता यामीन अहमद ने गुडंबा थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


यामीन के मुताबिक बेटे की अख्तर, मुजाहिद इस्लाम और विशाल से किसी बात पर रंजिश चल रही है। रविवार शाम छह बजे आरोपियों ने बेटे से गाली-गलौज की। विरोध पर अख्तर ने ठोस वस्तु से प्रहार कर दिया। सकलैन का सिर फट गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिचित फहाद ने घटना की सूचना यामीन को दी और सकलैन को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें