लखनऊ। सीतापुर में महोली के रहने वाले सुमित सक्सेना (48) निजी कंपनी में काम करते थे। वह तीन माह से लखनऊ में रह रहे थे। बुधवार देर शाम उनका शव चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर पड़ा मिला। आधार कार्ड से पुलिस ने शिनाख्त कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। मृतक के भाई अमित ने बताया कि वह नशे के लती थे। (संवाद)
बाजार में महिला का मोबाइल चोरी
लखनऊ। कृष्णा नगर के न्यू इंद्रपुरी भोला खेड़ा निवासी दीक्षा पाल 28 अगस्त को बाराबिरवा साप्ताहिक मंगल बाजार गई थीं। भीड़ का फायदा उठा कर चोरों ने उनकी पर्स से मोबाइल निकाल लिया। पीड़ता ने घटना की शिकायत पुलिस से की। (संवाद)