फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में लॉ छात्र की मौत, बंद कमरे में मिला शव और ये सब सामान

Mon, 18 Mar 2019 04:03 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में चिनहट के रॉयल एन्क्लेव अपार्टमेंट में बीबीडी कॉलेज के लॉ ऑनर्स के छात्र मौसम सिंह (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव तीसरी मंजिल के बंद कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, कमरे से व्हाइटनर की शीशी, कोल्डड्रिंक की बोतल, ग्लास और पिज्जा के कई पैकेट मिले।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि छात्र व्हाइटनर का आदी था। इसके अतिरिक्त डोज के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक, जौनपुर शहर कोतवाली स्थित तारापुर कॉलोनी निवासी सुभाष सिंह एलआइसी में अधिकारी हैं।

उनका बेटा मौसम सिंह चिनहट स्थित बीबीडी कॉलेज में लॉ ऑनर्स का द्वितीय वर्ष का छात्र था। चिनहट क्षेत्र स्थित रॉयल एन्क्लेव अपार्टमेंट के तृतीय तल पर स्थित फ्लैट में रहता था। रविवार दोपहर बाद तक मौसम सिंह के न उठने पर पड़ोसी अंशुमान सिंह पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व अन्य लोग काफी देर तक उसके फ्लैट का मुख्य गेट खटखटाते रहे। कोई उत्तर न मिलने लखनऊ में रहने वाले मौसम सिंह के मामा संजय सिंह को सूचना दी। संजय भी वहां पहुंचे और कई बार दरवाजा खटखटाया और मोबाइल पर कॉल की। कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह के मुताबिक, मौसम सिंह का शव फर्श पर औंधे मुंह पड़ा था। उसके मुंह व नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, छात्र के कमरे से व्हाइटनर की दस शीशी मिली हैं। जिसमें से एक भरी थी बाकी खाली।

वहीं, कमरे में पिज्जा के कई पैकेट, कोल्ड ड्रिंक की भरी बोतल व कुछ ग्लास मिले। परिवारीजनों और पड़ोसी छात्रों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आशंका है कि नशे के ओवरडोज के कारण छात्र की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें