फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः प्रॉपर्टी डीलर का शव नहर में मिला, दो दिन से था लापता

Fri, 09 Oct 2020 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Dead Body
विज्ञापन
लखनऊ में कृष्णानगर से दो दिन पहले संदिग्ध हालात में गायब 23 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर शानू का शव गुरुवार दोपहर पारा में नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। वह साइट पर जाने की बात कहकर घर से बाइक लेकर निकला था। घटनास्थल से कुछ दूर उसकी बाइक खड़ी मिली है।
विज्ञापन


पुलिस ने नहर से शव निकलवाकर छानबीन की लेकिन शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। पुलिस ने शानू के खुदकुशी करने की आशंका जताई है। हालांकि, परिजन हत्या की बात कह रहे हैं। इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह ने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।

इंस्पेक्टर ने बताया कि कृष्णानगर निवासी अब्दुल सुल्तान का बेटा शानू मंगलवार सुबह घर से निकला था। वह बाइक से अपने परिचित व एके डवलपर्स नाम से प्रॉपर्टी का काम करने वाले अनिकेत की काकोरी स्थित साइट पर गया था। शाम तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसको फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुटाई जा रही जानकारी

शानू ने देर से घर आने की बात कही। हालांकि, वह रात को भी नहीं आया। परेशान परिजनों ने उसका नंबर मिलाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिचितों से पूछताछ करने पर पता चला कि शानू पारा के नरपतखेड़ा निवासी अनिल के साथ साइट से गया था। अनिल से संपर्क करने पर उसने बताया कि शानू घर जाने की बात कहकर चला गया था।

शानू के न मिलने से बदहवास परिजनों ने बुधवार को कृष्णानगर थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच गुरुवार दोपहर पारा के हंसखेड़ा नहर पुलिया से चंद कदम दूर झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिल गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि शव की सूचना डंपर चालक ने दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ ही दूर पर शानू की बाइक खड़ी मिल गई। शानू की मौत कैसे और किन हालातों में हुई? इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें