फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला एक और युवती का शव

Fri, 20 Jun 2014 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में हत्या और बलात्कार का सिलसिला थम ही नहीं रहा है, वहीं शवों का पेड़ पर लटके मिलना भी जारी है।
विज्ञापन


जिला अलीगढ़ से मिली खबर के अनुसार, जिले के थाना लोधा के गांव हरिदासपुर में बृहस्पतिवार को एक युवती की लाश गांव के बाहर स्थित जंगलों में एक पेड़ से लटकती मिली।

जांच में पाया गया कि हरिदासपुर निवासी सिंधुराम सिंह की बेटी मधु (20 वर्ष) का अपनी मां लक्ष्मी से किसी बात पर विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर मधु घर से चली आई और पेड़ से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के अन्य कारणों पर भी अधिकारी नजर रखे हुए हैं।

गौरतलब है कि बदायूं रेप और मर्डर केस में भी दो किशोरियों की लाश गांव के एक पेड़ से लटकी हुई मिली थी, वहीं सीतापुर जिले के खैराबाद क्षेत्र के मूसेपुर गांव में भी एक दंपति का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें