बलरामपुर अस्पताल में डीएम के निरीक्षण के दौरान गायब मिले डॉक्टरों का एक दिन का वेतन कटेगा।
स्वास्थ्य विभाग और जिलाधिकारी कार्यालय से अस्पताल को चिकित्सकों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश की कॉपी मिल गई है।
मालूम हो कि चार जून को जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में ओपीडी से 15 डॉक्टर गायब मिले थे जिसके बाद डीएम ने सभी डॉक्टरों की रजिस्टर में अनुपस्थिति लगा दी थी।
ओपीडी का निरीक्षण करने में पंद्रह डॉक्टर गायब मिले जबकि ओपीडी के बाहर मरीजों की भारी भीड़ लगी थी।
इससे नाराज डीएम तुरंत सीएमएस डॉ. यूएन राय के कमरे में पहुंचे और उपस्थिति रजिस्टर में जिन डॉक्टरों ने साइन नहीं किया था। उनको अनुपस्थित कर दिया।
इन डॉक्टरों में डॉ. ऋषि सक्सेना,, प्लास्टिक सर्जन डॉ. राजीव लोचन, ऑर्थो सर्जन डॉ. एनएन त्रिपाठी, डॉ. बीके यादव, डॉ. सुमेर सिंह, डॉ. पीएस नेगी, डॉ. आई शरण, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार, और डॉ. विष्णु कुमार समेत गैस्ट्रासर्जन, नेफ्रोलॉजी, बाल रोग और डेंटल ओपीडी से डॉक्टर नदारद मिले थे।
जिसकी वजह से मरीजों को परेशान होना पड़ा था।
निरीक्षण के दौरान मौजूद अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों को डीएम ने चेतवानी देते हुए डॉक्टरों को समय से ओपीडी आने का निर्देश दिया था।