फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: रेलवे ट्रैक पर इस हालत में मिले लड़का-लड़की के शव, जताई जा रहीं कई आशंकाएं

Mon, 27 May 2019 07:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले शव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मीरपुर रेलवे ट्रैक के पास सोमवार की सुबह किसान एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर प्रेमी युगल ने खुदकुशी कर ली। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। देर शाम दोनों शव की शिनाख्त उनके परिवारीजनों ने की। मृतक रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन लगते थे।

विज्ञापन


अखंड नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर रेलवे ट्रैक के पास सोमवार की सुबह एक युवक और युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एसओ अजय प्रताप यादव को दी थी। सूचना के बाद पहुंचे एसओ शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश में जुटे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अखंडनगर ने जिले के आस-पास इलाकों में डीसीआरबी से शव पाए जाने की सूचना भी प्रसारित करवाई थी। देर शाम दोनों शवों की शिनाख्त उनके परिवारीजनों ने की। एसओ ने बताया कि युवक अखंडनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था, जबकि युवती जौनपुर जिले की रहने वाली थी। 

युवक-युवती रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन लगते थे। दोनों आपस में प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। यह बात परिवारीजनों को मंजूर नहीं थी। शादी न हो पाने से आहत होकर दोनों ने खुदकुशी की है। एसओ ने बताया कि दोनों ने किसान एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या की है। कुछ लोगों ने दोनों को ट्रेन के सामने कूदते देखा है। हादसे के बाद ट्रेन भी रुक गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें