सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने पूर्व प्रधान सुरेंद्र की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दुर्गेश ने कहा कि सुरेंद्र के निधन से पार्टी ने एक ऊर्जावान व जुझारू कार्यकर्ता खो दिया है। जिलाध्यक्ष ने सुरेंद्र की तेरहवीं तक पार्टी के सभी कार्यक्रम व उत्सव को स्थगित करने की बात कही है।
कहा कि अमेठी सांसद स्मृति ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे सुरेंद्र के परिवार के साथ एक बहन की तरह खड़ी हैं और उनकी हत्या में लिप्त आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।
सुरेंद्र सिंह का पोस्टमार्टम रविवार को सुबह 11 बजे केजीएमयू स्थित मर्च्यूरी में किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक हत्यारों ने सुरेंद्र को करीब दो फीट की दूरी से गोली मारी। एक गोली उनके बाएं भौं पर लगी थी जो सिर के पिछले हिस्से में अटक गई। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों को गोली सिर के पिछले हिस्से में मिली। सिर के अलावा शरीर के किसी भी हिस्से में गोली नहीं लगी है। चिकित्सकों के मुताबिक सुरेंद्र की मौत गोली लगने के बाद अधिक रक्तस्राव के कारण हुई।
वारदात के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया
- फोटो : amar ujala
पूर्व प्रधान की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को लेकर गांव के दो लोगों से नहीं बनती थी। इनमें गांव का धर्मनाथ गुप्ता व 2015 में बीडीसी चुना गया रामचंद्र पासी प्रमुख था। धर्मनाथ गुप्ता जहां अपने भाई के माध्यम से गांव के प्रधान पद पर काबिज होना चाहता था वहीं रामचंद्र भी आगामी चुनाव में ग्राम प्रधान बनने का सपना देख रहा था। बताते हैं कि स्मृति की जीत पर शुक्रवार को सुरेंद्र ने गांव में बड़ा आयोजन किया था। इस जश्न के दौरान भी उनकी बीडीसी से झड़प हो गई थी।