फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयाल ग्रुप के संस्थापक राजेश सिंह ने की समाज को तनावमुक्त बनाने की सराहनीय पहल

सार

महामंडलेश्वर जूना पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज थे, जिन्होंने न केवल अपने भाषण से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया बल्कि जीवन के मूल्यों को समझाते हुए कहा कि आध्यात्मिकता सभी प्रकार की मानसिक परेशानियों का उपाय है। 
विज्ञापन
लखनऊ में हुआ सत्संग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दयाल ग्रुप के संस्थापक एवं कुंवर्स ग्लोबल स्कूल के अध्यक्ष राजेश सिंह ने लखनऊ के गोल्फ सिटी स्थित दयाल बाग में बेहद भव्य सत्संग का आयोजन किया। उन्होंने अपने दिवंगत बेटे कुंवर यशार्थ की 8वीं पुण्यतिथि पर सत्संग एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया था।

विज्ञापन


श्री राजेश सिंह ने तनाव और अवसाद में आध्यात्मिकता के महत्व पर आधारित एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस सत्संग कार्यक्रम का नाम 'तनाव विसर्जन में अध्यात्म की भूमिका' था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज के जमाने में मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहे बुरे प्रभावों को बताना और उससे बाहर निकलने की राह दिखाना था।

सत्संग के मुख्य अतिथि आचार्य महामंडलेश्वर जूना पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज थे, जिन्होंने न केवल अपने भाषण से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया बल्कि जीवन के मूल्यों को समझाते हुए कहा कि आध्यात्मिकता सभी प्रकार की मानसिक परेशानियों का उपाय है। प्रसिद्ध शिव भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और अपने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में समाज में बढ़ती संकीर्ण मानसिकता, तनाव, डिप्रेशन, आत्महत्या जैसे बड़े कदमों को लेकर चिंता व्यक्त की गयी, क्योंकि इसने कम उम्र से लेकर ज्यादा उम्र तक के सभी वर्गों के लोगों को अपनी चपेट में ले लिया हैं। कैसे युवा छोटे-मोटे तनाव के मुद्दों से बचने के लिए आत्महत्या को आसान तरीका मानते हैं और अपने इस जीवन को कुछ सेकंड में खत्म कर देते हैं।

चिंता अपने आराध्य पर छोड़ दीजिए: अवधेशानंद गिरी जी महाराज

आचार्य महामंडलेश्वर जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने लोगों के मन में बढ़ रहे तनाव को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और कहा, 'अगर अपनी चिंता अपने आराध्य पर छोड़ दी जाए तो आपकी चिंता का बोझ कम हो सकता है। अधिकांश लोग जरा-जरा सी बातों पर चिंचिंत होने लगते है। सारी जिम्मेदारियों को अकेले ही सम्भाल लेना चाहते हैं, लेकिन आप ऐसा नहीं कर पाएंगें। सारी जिम्मेदारी पर आपका वश नहीं है। इसलिए जो आपके वश में न हो, उसे ईश्वर पर छोड़ देना चाहिए।'

इस कार्यक्रम में लखनऊ और आसपास के प्रसिद्ध राजनेता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, महेंद्र सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री सूरज सिंह, राजेश सिंह, पार्थ सिंह, अपर्णा यादव, अरविंद सिंह बिष्ट और सत्येंद्र सिंह भी मौजूद थे। इनके अलावा बिज़नेसमैन, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र से कई बड़े लोग शामिल हुए थे। सत्संग समारोह में दो हजार भक्तों ने हिस्सा लिया। सभी ने गुरु जी से ज्ञान और ज्ञान का अमूल्य प्रसाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और ईश्वर को धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें