फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद करा सकता है मोदी पर आत्मघाती हमला

Thu, 08 May 2014 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी को पीएम बनने से रोकने के लिए सियासी चाल तो चली ही जा रही हैं, आतंकियों और माफियाओं ने भी मोदी की सुपारी ले ली है।
विज्ञापन


भले ही यूपी के डॉन कहे जाने वाले माफिया मुख्तार अंसारी ने काशी का मैदान छोड़ दिया हो, लेकिन खबर है कि आईएसआई के इशारे पर माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर आत्मघाती हमला करा सकता है। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

मोदी की सुरक्षा को लेकर पुलिस अफसरों ने जो योजना बनाई है, उसमें इब्राहिम ही नहीं छोटा शकील के साथ-साथ हूजी और सिमी जैसे आतंकी संगठनों से भी खतरा बताया गया है।
विज्ञापन


यह भी पता चला है कि आजमगढ़ से फरार चार आतंकियों के तार दाउद से जुड़े हैं।

दाऊद के अलावा छोटा शकील से भी खतरा

गुजरात के मुख्यमंत्री और वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी आठ मई को वाराणसी में होंगे। यहां वह शहर और देहात क्षेत्र में जनसभा करेंगे।

चूंकि वाराणसी में बम विस्फोट की कई घटनाएं हो चुकी हैं और नरेंद्र मोदी की पटना में हुई जनसभा के दौरान भी बम विस्फोट हो चुका है, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां वाराणसी की सभा को लेकर बेहद सतर्क हैं।

उनकी सुरक्षा को लेकर जो कार्यक्रम पुलिस अफसरों की तरफ से जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि मोदी को हूजी, सिमी जैसे आतंकी संगठनों के अलावा दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील से भी खतरा है।

आत्मघाती दस्ते भी मारने की फिराक में!

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आत्मघाती दस्तों के जरिये हमला कराने की भी आशंका जताई गई है। बता दें कि नेपाल एवं पूर्वांचल में दाऊद का मजबूत नेटवर्क माना जाता है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो नेपाल में जाली नोटों के सप्लायर यूनुस, सलीम अंसारी, जनतांत्रिक तराई मुक्त मोर्चा के भगोड़े, आजमगढ़ के अबू सलेम (जेल में), मऊ निवासी एवं मुंबई जेल से फरार आतंकी अफजल उस्मानी से लेकर कई ऐसे नाम हैं जिनके तार किसी न किसी रूप में दाऊद से जुड़े हैं।

इसके अलावा वाराणसी सहित यूपी की कई जेलों में दाऊद के गुर्गे बंद हैं जिनकी पहचान पूर्वांचल में बाहुबलियों के रूप में है।
विज्ञापन

लेकिन, पुख्ता होगी सुरक्षा व्य‌वस्‍था

मुंबई के छोटा शकील का आजमगढ़, मऊ, मिर्जापुर जिलों में अच्छा खासा नेटवर्क है। इन सब पहलुओं पर नजर रखते हुए सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं।

पूर्वांचल में दाऊद के लिंक तलाशने में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां आजमगढ़ के चार फरार आतंकियों के तार भी जुड़े हैं दाउद से मोदी की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

वाराणसी के एसएसपी जोगेन्द्र कुमार के मुताबिक, सुरक्षा में एनएसजी, गुजरात पुलिस, पीएसी, सीओ, एसओ सहित पुलिस फोर्स लगाई जाएगी। जहां तक खतरे का प्रश्न है तो अलर्ट में जैसा जिक्र आता है उसी के अनुसार इंतजाम किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें