फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में तैनात रेलवे के एक बड़े अफसर पर बेटी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, लखनऊ में पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुआ केस

Thu, 07 Oct 2021 10:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

किशोरी 11वीं की छात्रा है। आरोप है कि पिता अक्सर छेड़छाड़ करते थे। 2013 में जब वह कक्षा तीन में थी तो उनकी हरकत का अहसास हुआ। आरोप है कि वह शोषण का दर्द सहती रही।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में तैनात रेलवे के एक बड़े अधिकारी पर उनकी ही नाबालिग बेटी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विरोध करने पर धमकी दी। आरोप है कि वारदात के वक्त घर में किशोरी की बुआ भी मौजूद थी। जब इसकी जानकारी किशोरी के नाना को हुई तो उन्होंने कमिश्नरेट के अधिकारियों से मुलाकात कर शिकायत की। उत्तरी क्षेत्र की महिला अधिकारी ने पीड़िता से बातचीत की। इसके बाद अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन


अलीगंज निवासी किशोरी 11वीं की छात्रा है। आरोप है कि पिता अक्सर छेड़छाड़ करते थे। 2013 में जब वह कक्षा तीन में थी तो उनकी हरकत का अहसास हुआ। आरोप है कि वह शोषण का दर्द सहती रही। इस दौरान उसे लगातार धमकाया भी जा रहा था। छात्रा ने तहरीर में लिखा कि पिता के साथ वह दिल्ली गई थी। जहां उसकी बुआ भी आई थीं। छात्रा ने आपबीती उन्हें भी सुनाई। आरोप है कि बुआ ने भी उसे पिता का ख्याल रखने को कहा। साथ ही शोषण करने में मदद की। छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी पिता उसे बाथरूम का दरवाजा भी बंद नहीं करने देता था। विरोध पर तो उसकी चप्पलों से पिटाई की जाती थी। तहरीर में ही छात्रा ने पिता के रसूखदार होने का आरोप लगाया। कहा कि उनके ताल्लुकात केंद्र व प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों से हैं। वह किसी को भी मरवा सकते हैं। छात्रा ने सुरक्षा की मांग की है।

सालभर पहले हुई थी मां व भाई की मौत
छात्रा ने तहरीर में मां और भाई की अगस्त 2020 में संदिग्ध हालात में मौत का जिक्र किया। दोनों की गोली लगने से मौत हुई थी। छात्रा पर ही हत्या का आरोप लगा था। आरोप है कि इसके बाद पिता उसे लेकर दिल्ली चले गए थे। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मां व भाई की मौत के वक्त लखनऊ के सरकारी आवास में पूरा परिवार रहता था। इस मामले में एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह ने कहा कि छात्रा ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाया है। मामला अतिसंवेदनशील है। हर पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें