फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TET परीक्षा की तारीख तय, आदेश जारी

Wed, 24 Dec 2014 09:46 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 12 व 13 फरवरी को कराई जाएगी। इस बार केवल प्राथमिक व उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए टीईटी होगी और भाषा टीईटी नहीं होगी।
विज्ञापन


इसके लिए विज्ञापन 29 दिसंबर को जारी कर दिया जाएगा और आवेदन 15 जनवरी तक किए जा सकेंगे। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने बुधवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।

कक्षा आठ तक के स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए टीईटी पास होना अनिवार्य है। टीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। सामान्य वर्ग के लिए 400 व आरक्षित वर्ग के लिए 200 रुपये परीक्षा शुल्क रखा गया है।
विज्ञापन


टीईटी प्राइमरी वर्ग के लिए 12 फरवरी को होगी। इसके लिए दो वर्षीय बीटीसी, दो वर्षीय डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) के अंतिम वर्ष में शामिल या उत्तीर्ण, विशिष्ट बीटीसी, उर्दू बीटीसी वाले पात्र होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

जानें, क्या है टीईटी परीक्षा का कार्यक्रम

उच्च प्राथमिक के लिए टीईटी 13 फरवरी को होगी। इसके लिए बीएड व बीएलएड वाले पात्र होंगे।

विज्ञापन--29 दिसंबर
आवेदन के लिए पंजीकरण--8 जनवरी शाम 6 बजे तक
आवेदन की अंतिम तिथि--15 जनवरी शाम 6 बजे तक
ऑनलाइन संशोधन--16 से 18 जनवरी तक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें