सहारनपुर से पकड़े गए आतंकियों के फोन से आज कोर्ट में जानकारी निकाली गई। साथ ही उसका विश्लेषण भी किया गया। वहीं सहारनपुर में भी इन आतंकियों से जुड़े कुछ लोगों से सवाल जवाब किए गए हैं। यह जानकारी एटीएस के आईजी असीम अरुण ने दी।
सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार जैश ए मोहम्मद के दो आतंकियों शाहनवाज तेली और आकिब को शनिवार को वकीलों के प्रदर्शन के चलते अदालत में पेश नहीं किया जा सका था। इसके बाद एटीएस की टीम ने भारी सुरक्षा के बीच दोनों आतंकियों को जेल में भेज दिया। यहीं पर मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद दोनों आतंकियों को दस दिन की रिमांड पर भेज दिया था।