फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवा जोश और अभिव्यक्ति के रंगों के साथ विदा हुआ दस्तक फेस्टिवल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। गोमती नगर स्थित बौद्ध शोध संस्थान में आयोजित दस्तक यूथ फेस्टिवल 2026 का तीसरा और अंतिम दिन जोश और रचनात्मकता से भरपूर रहा। 18वें सत्र में पहुंचे इस महोत्सव ने युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का खुला मंच दिया।

बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की शुरुआत एक्सटेंपोर प्रतियोगिता से हुई। प्रतिभागियों ने बिना तैयारी के दिए गए विषयों पर आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे। इसके बाद एकल नृत्य प्रतियोगिता में कलाकारों ने अलग-अलग शैलियों में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनकी अभिव्यक्ति और ऊर्जा ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


नाटक प्रतियोगिता में टीमों ने सामाजिक मुद्दों पर आधारित लघु प्रस्तुतियां दीं, जिनमें संदेश और मनोरंजन दोनों का संतुलन नजर आया। दोपहर में शॉर्ट फिल्म और न्यूज रिपोर्टिंग प्रतियोगिताओं ने युवाओं की मीडिया समझ को सामने रखा। फोटोग्राफी और डिजिटल रील्स फाइनल में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक सोच और आधुनिक तकनीक पर पकड़ दिखाई।

समापन समारोह में विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ आईएएस अनिल कुमार सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूरे महोत्सव में प्रतियोगिता के साथ आपसी सहयोग, सीखने का उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा दिखाई दी।


- ये रहे आखिरी दिन के विजेता

विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फिल्म समीक्षा में श्रेया सिंह और कल्पना सिंह, तात्कालिक भाषण में निवेदिता पटेल, अथर्व शर्मा, वागीशा चित्रांश व सामिया हादी विजेता रहीं।

समूह नृत्य में आईएमआरटी, एमजीसीपीएस और आईटी कॉलेज की टीमों ने स्थान प्राप्त किया। स्किट में 'स्किट वॉरियर्स' व 'काव्योम' समूह के प्रतिभागी सम्मानित हुए।
विज्ञापन


फोटोग्राफी में आदर्श यादव व देवयानी चटर्जी, रील्स में नमन जैन सहित अन्य प्रतिभागी, कविता लेखन में आदर्श यादव, वागीशा चित्रांश व अथर्व शर्मा तथा क्ले मॉडलिंग में दीपांशु यादव और आर्या सिंह जॉनी विजेता रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें