फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारपुरम के पास ग्वारी गांव में अवैध डेयरियों से मवेशी जब्त करने पर पथराव, कर्मचारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकारपुरम के पास ग्वारी गांव में अवैध डेयरियों से मवेशी जब्त करने पर पथराव, कर्मचारी घायल
विज्ञापन

अवैध डेयरियों से मवेशी जब्त करने गुरुवार को पत्रकारपुरम के ग्वारी गांव पहुंची नगर निगम की टीम का भारी विरोध हुआ।
कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने फोर्स व नगर निगम कर्मचारियों पर पथराव कर दिया। इसमें निगम कर्मचारी घायल हो गए।
दस्ते के साथ मौजूद पीएसी के जवानों ने लाठियां फटकार कर लोगों को पीछे हटाया। इसके बाद 24 भैंस और छह गायों को जब्त कर लिया गया। नगर निगम ने कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में की।
संयुक्त निदेशक डॉ. अरविंद कुमार राव ने बताया कि हंगामे की आशंका में दो बटालियन पीएसी और 30 पूर्व सैनिकों के नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते के साथ अवैध डेयरियों पर ग्वारी, डिगडिगा और नवाबपुरवा गांवों में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

ये सभी गांव नगर निगम सीमा में हैं। ऐसे में हाईकोर्ट के आदेश पर आबादी के बीच से अवैध डेयरियां यहां से हटाया जाना है। गोमतीनगर में अब बाकी बची हुई अवैध डेयरियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
19 साल पहले भी कार्रवाई में हुआ था बवाल
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इन्हीं अवैध डेयरियों को हटाने के लिए 19 साल पहले 2000 में पीएसी की मौजूदगी में कार्रवाई की गई थी। उस समय भी यहां इतना बवाल हुआ कि फोर्स को भी पीछे हटना पड़ गया। इस बार बवाल की आशंका को देखते हुए जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। नगर निगम स्टाफ ने भी हेलमेट पहन रखा था। पथराव के दौरान कर्मचारियों के वह कंधे और हाथों में चोटें आईं।
विज्ञापन

नगर निगम को मिली दो बटालियन पीएसी
हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई चलती रहे, इसके लिए नगर आयुक्त के प्रयास से अब प्रशासन ने दो बटालियन पीएसी निगम को उपलब्ध करा दिया है। यह पीएसी बल अब पूरे समय नगर निगम सीमा में अवैध डेयरियों को हटवाने में मदद करेगा। अतिक्रमण हटवाने के समय भी नगर निगम इस पीएसी बल का उपयोग करेगा। पीएसी बल में महिला कांस्टेबल और अधिकारियों को भी रखा गया है, जिससे कि हर परिस्थिति से निबटा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें