फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लाख सिविल व पारिवारिक पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी

Thu, 16 Jun 2016 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के दो दिन बाद सूबे के करीब साढ़े 11 लाख सिविल व पारिवारिक पेंशनरों को छह फीसदी बढ़ी महंगाई राहत देने का आदेश भी जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


पेंशनर वर्तमान में 119 प्रतिशत महंगाई राहत पा रहे हैं। अब इन्हें 125 फीसदी महंगाई राहत दी जाएगी।
विशेष सचिव वित्त नील रतन कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार पेंशनरों को महंगाई राहत एक जनवरी 2016 से छह फीसदी बढ़कर मिलेगी। 

जनवरी से मई तक की महंगाई राहत एरियर के रूप में जून की पेंशन के साथ एक जुलाई को नकद मिलेगी। निदेशक कोषागर लोरिक यादव ने बताया कि  शिक्षा व प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के ऐसे पेंशनरों को भी इस वृद्धि का लाभ मिलेगा जिन्हें सरकारी पेंशनरों के समान पेंशन व पारिवारिक पेंशन स्वीकृत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें