फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15000 शिक्षक भर्ती पर सरकार का नया आदेश!

Wed, 18 Feb 2015 12:46 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार हाईकोर्ट के आदेश पर विशिष्ट शिक्षा डिप्लोमा (डीएड) वालों को भी प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के लिए पात्र मानते हुए आवेदन लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के प्रस्ताव पर जल्द ही शासनादेश जारी करने की तैयारी है। इसके बाद डीएड वाले 15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों में 15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए 29 नवंबर 2014 को आदेश जारी करते हुए आवेदन मांगा।

इसके लिए बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी व उर्दू बीटीसी वाले पात्र माने गए। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 मार्च 2015 तक किए जा सकते हैं। देवेंद्र नारायण पांडेय ने इस विज्ञापन को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का आदेश

डीएड वालों ने तर्क दिया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने उन्हें भी सहायक अध्यापक के लिए पात्र माना है। इसके आधार पर हाईकोर्ट ने सरकार से डीएड वालों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का आदेश दिया।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसके आधार पर अब शासनादेश जारी करने की तैयारी है, इसके बाद डीएड वाले भी प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक बनने के लिए पात्र हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें