राज्य सरकार हाईकोर्ट के आदेश पर विशिष्ट शिक्षा डिप्लोमा (डीएड) वालों को भी प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के लिए पात्र मानते हुए आवेदन लेने की तैयारी में है।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्रस्ताव पर जल्द ही शासनादेश जारी करने की तैयारी है। इसके बाद डीएड वाले 15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों में 15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए 29 नवंबर 2014 को आदेश जारी करते हुए आवेदन मांगा।
इसके लिए बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी व उर्दू बीटीसी वाले पात्र माने गए। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 मार्च 2015 तक किए जा सकते हैं। देवेंद्र नारायण पांडेय ने इस विज्ञापन को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।