फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजली बिल की रकम रिफंड कराने का फर्जी मैसेज भेज रहे साइबर ठग, अधिकारी बोले- ऐसे कॉल इग्नोर करें

Fri, 16 May 2025 04:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

साइबर ठग बिजली उपभोक्ताओं को रकम रिफंड कराने का झांसा देकर ट्रैप कर रहे हैं। इस संबंध में विभाग के अधिकारी ने कहा कि उपभोक्ता सावधान रहें और ऐसे कॉल पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली उपभोक्ता एक बार फिर साइबर ठगों के निशाने पर आ गए हैं। ऐसे साइबर ठग बिजली उपभोक्ताओं को उनके बिल की रकम को विभाग से वापस करने का फर्जी मैसेज भेज रहे हैं। इन मैसेज में रिफंड करने वाली रकम का भी उल्लेख किया गया है। जो उपभोक्ता इस रकम को पाने के लालच में फंसेगा तो उसका बैंक अकाउंट खाली हो जाएगा।

विज्ञापन


ऐसे फर्जी मैसेज भेजने वालों के बारे में ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने बताया कि गोमती नगर, गोमती नगर विस्तार सहित कई इलाकों के लोगों ने उनसे ऐसी मैसेज भेजे जाने की शिकायत की। रूप कुमार ने उपभोक्ताओं को सुझाव दिया कि वह साइबर ठग के मैसेज के बाद इस सिलसिले में कोई मोबाइल पर कॉल आए तो बात न करें। बात करने से उनके ठगे जाने का अंदेशा रहेगा।

ये भी पढ़ें - नारियल पानी पीने दुकान पर पहुंचे अखिलेश यादव, बागी नेताओं को संदेश देकर भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पांच की जिंदा जलकर मौत : बस में इमरजेंसी गेट पर थी सुकून से सोने वाली सीट, भाग नहीं सके यात्री, सामने आई जांच रिपोर्ट


फ्रॉड करने वालों ने बिजली विभाग के नाम पर खोजा नया ढंग 
बिजली उपभोक्ताओं को ठगने के लिए साइबर ठग के साथ में विभागीय लोगों की मिलीभगत भी लग रही है। रूप कुमार का कहना है, ऐसे मेसेज का संज्ञान न लें। कोई भी एप डाउनलोड न करें और न ही पैसा वापस लेने का प्रयास करें वरना खाते से पूरा पैसा निकल सकता है।

उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया कि नागरिकों को सचेत करने के उद्देश्य से सार्वजनिक सूचना व सभी उपभोक्ताओं को मैसेज के माध्यम से अवगत कराएं। इसके अतिरिक्त यह भी जांच का विषय है कि फ्रॉड करने वालों को उपभोक्ताओं के खाता संख्या किस प्रकार मिले?
विज्ञापन


किसी उपभोक्ता को कितने रुपए रिफंड करने का झांसा
खाता संख्या रकम
5295893903 19014
5664674844 15639
9960527667 30755
5798726950 11211
6583150660 40219 

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ के निदेशक योगेश कुमार ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को विभाग के द्वारा बिल के संबंध में इस तरह का कोई मैसेज नहीं भेजा जाता है। जिन उपभोक्ताओं को यह मैसेज मिल चुके हैं वह इनको इग्नोर कर दें। मैसेज भेजने वाले कॉल करें तो उनसे कोई बातचीत ना करें नहीं तो ठगे जाएंगे।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें