फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर जालसाजों ने दस के बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ाए, इन थानों में मुकदमा दर्ज

Wed, 22 Jan 2020 12:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर जालसाजों ने दस लोगों के खाते से 4.77 लाख रुपये साफ कर दिए। पीड़ितों ने गोमतीनगर, आलमबाग, आशियाना, इंदिरानगर, चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। निजामपुर मल्लहौर निवासी गौरीशंकर मिश्रा सोमवार को कठौता झील के पास के एटीएम गए। पिन डाला पर रुपये नहीं निकले।
विज्ञापन


इस बीच पीछे से युवक शोर मचाने लगा। गौरीशंकर बाहर निकले तो युवक अंदर घुस गया। उसने एटीएम कार्ड निकालकर दे दिया। कुछ देर बाद गौरीशंकर के खाते से 30,910 रुपये निकल गए। युवक ने कार्ड बदल दिया था।

आलमबाग के जेलरोड निवासी गोपाल शर्मा को ओएलएक्स पर कार बेचने का झांसा देकर 15,300 रुपये ठग लिए गए। गोपाल ने ऑनलाइन विज्ञापन देखकर दिए नंबर पर संपर्क किया। जालसाज ने दो बार में यह रकम खाते में जमा कराए। इसके बाद 31,000 रुपये जमा कराने को कहा। संदेह हुआ तो गोपाल ने मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, पटेलनगर के रणदीप एस भाटिया के खाते से जालसाजों ने 5000 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
Trending Videos

ओटीपी हासिल कर खाते से हजारों रुपये उड़ाए

प्रतीकात्मक तस्वीर
आशियाना के एलडीए कॉलोनी निवासी हरदेव सिंह के मोबाइल पर रंजीत गुप्ता नाम के व्यक्ति ने फोन कर पेटीएम का केवाईसी अपडेट न होने की बात कही। इसके बाद ओटीपी हासिल कर 50 हजार रुपये साफ कर दिए।

विनीतखंड के सुनील श्रीवास्तव के मुताबिक शनिवार देर रात दो बजे उनके खाते से 1,0,5000 रुपये बिना ओटीपी आए ही निकल गए। रुपये निकलने के बाद कॉल आया कि क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिया गया है। इंदिरानगर के हरिशंकर संखवार के एसबीआई बैंक के खाते से 16 जनवरी को डेढ़ घंटे में 9 बार में 1,88,880 रुपये निकल गए। इंदिरानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती कर ठगी की

प्रतीकात्मक तस्वीर
मानस विहार के संदीप कुमार ने मोबाइल क्लब फैक्ट्री से आर्डर किया था, जो 14 जनवरी को कैंसिल कर दिया। गूगल पर खोजे नंबर पर कॉल कर रुपये वापस मांगे तो जालसाजों ने ओटीपी हासिल कर खाते से 41,179 रुपये साफ कर दिए।

जानकीपुरम निवासी अश्वनी कुमार से फेसबुक पर दोस्ती कर ठगी की गई। जालसाज ने दो रिश्तेदार के खाते नंबर देकर 10000-10000 रुपये जमा करने को कहा था। इसके बाद रकम अपने खाते में जमा करवा ली।

ठाकुरगंज के निवाजगंज निवासी मोहित अवस्थी के मुताबिक जालसाजों ने इंटरनेट बैंकिंग से उनके बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 10,000 रुपये निकाल लिए। वहीं, चौक की बान वाली गली के रजनीश तिवारी के मुताबिक जालसाजों ने ओएलएक्स पर बुलेट बेचने को पोस्ट किया। दिए नंबर पर संपर्क किया तो जालसाज ने कई बार पेटीएम से 21 हजार रुपये ठग लिए। प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह के मुताबिक साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें