फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर जालसाजों की कारस्तानी: दिवंगत लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी सहित पांच के खातों से उड़ाए लाखों रुपये

Wed, 18 Aug 2021 09:35 AM IST
प्रभाती पंत न्यूज डेस्क, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

सार

साइबर जालसाजों ने दिवंगत लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी सहित पांच लोगों के खाते से 1.75 लाख रुपये उड़ा दिए। शिवानी के पति लेफ्टिनेंट कर्नल भूपेश श्रीवास्तव की एक माह पहले मौत हो गई थी। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया और पति की मौत के बाद डेविड कार्ड शिवानी के नाम करने की बात कह खाते की जानकारी ले ली। इसके बाद ओटीपी हासिल कर खाते से 45 हजार रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में साइबर जालसाजों ने दिवंगत लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी सहित पांच लोगों के खाते से 1.75 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ितों ने विकासनगर, पारा, हजरतगंज, आलमबाग व चिनहट में मुकदमा दर्ज कराया है। विकासनगर के तीरथ अपार्टमेंट निवासी शिवानी श्रीवास्तव के पति लेफ्टिनेंट कर्नल भूपेश श्रीवास्तव की एक माह पहले मौत हो गई थी। शिवानी के मुताबिक आईडीबीआई पति-पत्नी का संयुक्त खाता है।

विज्ञापन

 

कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया और पति की मौत के बाद डेविड कार्ड शिवानी के नाम करने की बात कह खाते की जानकारी ले ली। इसके बाद ओटीपी हासिल कर खाते से 45 हजार रुपये उड़ा दिए। उधर, डॉ. शकुंतला मिश्रा विवि से शोध कर रही पारा पिंक सिटी निवासी मधु शर्मा का बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है।
 

उनके मोबाइल पर एक क्यूआर कोड आया था, जिसे स्कैन करते ही खाते से 46 हजार रुपये साफ हो गए। आलमबाग रेलवे कॉलोनी निवासी कविता रानी ने क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट की जानकारी के लिए कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया। इसके बाद खाते से 31 हजार रुपये निकल गए। इसी तरह गोमतीनगर विनयखंड-चार निवासी डॉ. राकेश्वर दयाल के एटीएम कार्ड का क्लोन बना कर 11 हजार रुपये निकाल लिए गए।

 

वहीं चिनहट ग्रीन सिटी निवासी विनोद सक्सेना गोयल कॉम्प्लेक्स स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ गए थे। वहां एक युवक साफ-सफाई कर रहा था। पिन डालने के बाद युवक ने कहा कि सर्वर डाउन है। आप दूसरे एटीएम में चले जाएं। वह दूसरे एटीएम जा रहे थे कि मोबाइल पर 50 हजार रुपये निकल जाने का मैसेज आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टनरशिप का झांसा देकर 8.75 लाख हड़पे

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
हसनगंज थाने में युवक ने अपने दोस्त के खिलाफ मेडिकल स्टोर में पार्टनशिप का झांसा देकर 8.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह के मुताबिक गुडंबा आदिलनगर निवासी तुषार गुप्ता की दोस्ती मड़ियांव निवासी आरिफ  और हसनगंज निवासी शिवम शर्मा से थी।

दोनों ने तुषार को खदरा में मेडिकल स्टोर खोलने की जानकारी दी थी। उसे भी इसमें हिस्सेदार बनाने का लालच दिया। इसके बाद 10 अगस्त 2020 को मेडिकल स्टोर का समझौता पत्र तैयार कराया। तुषार के मुताबिक मेडिकल स्टोर खुलने के कुछ दिनों बाद ही कारोबार में परेशानी आई। इसके बाद समझौता पत्र निरस्त कर दिया गया। काम बंद होने पर उसे करीब पौने नौ लाख रुपये वापस लेने थे, जिसे देने से आरिफ ने मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें