फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर जालसाजों ने कहीं लिंक भेजकर तो कहीं क्लोनिंग से खाता खंगाला

विज्ञापन
साइबर ठगों ने पांच के खातों से रुपये उड़ाए। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
साइबर ठगों ने कहीं एटीएम कार्ड की क्लोनिंग तो कहीं लिंक भेजकर पांच लोगों के खातों से करीब 2.25 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ितों ने इंदिरानगर, कैसरबाग, चिनहट, कृष्णानगर व महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

इंदिरानगर के स्वरूप विहार निवासी प्रेम प्रकाश चौधरी का खाता बैंक ऑफ इंडिया सचिवालय शाखा में है। रविवार को ठग ने कॉल कर तीन बार में खाते से 98999 रुपये साफ कर दिए।
उधर, कैसरबाग के घसियारी मंडी स्थित रकाबगंज निवासी विनय चौहान के डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये हरदोई बस स्टेशन के एटीएम बूथ से निकाले गए थे।
विज्ञापन

वहीं, चिनहट के कंचनपुर मटियारी निवासी शिवांगी राय ने कुछ दिन पहले ओएलएक्स पर फ्रिज बेचने के लिए विज्ञापन पोस्ट किया। सोमवार को एक युवती ने कॉल कर फ्रिज खरीदने की बात कहकर एडवांस देने के लिए पेटीएम नंबर मांगा।
शिवांगी ने अपने अंकल वीरेंद्र गुप्ता का पेटीएम नंबर दे दिया। युवती ने एक लिंक भेजा, जिसे क्लिक करते ही वीरेंद्र के खाते से 32500 रुपये निकल गए।
वहीं, कृष्णानगर के इंद्रलोक भगवती विहार निवासी अक्षय लाल का आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। पांच अगस्त की सुबह उनके खाते से दो बार में 20 हजार रुपये निकल गए।
बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि रुपये काकोरी इलाके में लगे एटीएम बूथ से निकाले गए हैं। वहीं, महानगर के सेक्टर-बी निवासी अक्षी टंडन के आईसीआईसीआई बैंक खाते से 29 अगस्त को 29997 रुपये निकल गए। छानबीन में पता चला कि रुपये गूगल-पे के माध्यम से निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें