फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट पर यात्री से बरामद हुई पाकिस्तान की ब्यूटी क्रीम व 18 हजार सिगरेट स्टिक

Tue, 17 Nov 2020 08:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यात्री से बरामद हुआ सामान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने गत दिवस पाकिस्तान से लाई गई ब्यूटी क्रीम और विदेशी सिगरेट की खेप बरामद की है। जिसे एक यात्री दुबई से लखनऊ पहुंचे विमान के जरिए लाया था।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम की उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि गत दिवस स्पाइस जेट की उड़ान संख्या एसजी 138 से लखनऊ पहुंचे यात्री के सामान की जब जांच की गई तो उसके पास से विदेशी सिगरेट और सौन्दर्य उत्पाद बरामद किए गए।

उन्होंने आगे बताया कि यात्री के पास से सिगरेट की 18000 स्टिक मिलीं। इनमें 4800 स्टिक इंडोनेशिया की गुडांगगरम, 1800 सिगरेट स्विटजरलैंड की मशहूर ब्रांड डनहिल, 11 हजार 400 स्टिक कोरिया की पाइन सुपर स्लिम है।
विज्ञापन


इसके अलावा यात्री के पास से पाकिस्तान में बनी ब्यूटी क्रीम के 138 पैकेट बरामद किए गए है। कुल बरामद माल की कीमत दो लाख 83 हजार 800 रुपए है। यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें