लखनऊ। मुंबई जाने वाली 12533 पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में भीड़ से एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि उन्होंने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर कई बार मदद मांगी, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। ऐसे में उसे दवा तक खानी पड़ी। मामला 25 मई का है।
ट्रेन में सफर कर रहे नितिन सुरेश दीक्षित ने बताया कि उनके पीएनआर नंबर 2716388532 पर स्लीपर कोच एस-2 में 49, 50 और 51 सीटें थीं। उन्होंने बताया कि लखनऊ जंक्शन से ही कोच में 100 से ज्यादा अनधिकृत लोग चढ़ गए। उन्होंने व कई और लोगों ने इसकी शिकायत 139 नंबर पर की, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। ऐसे में उन्हें स्टेशन छोड़ने आए परिवार के सदस्य को फोन कर दवा मंगवानी पड़ी।